फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरवरी में ही चल मिल जाएगी कुरुक्षेत्र नरवाना रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिकल ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
फरवरी में ही मिल जाएगी कुरुक्षेत्र नरवाना रेलमार्ग पर इलेक्ट्रिक ट्रेन
विज्ञापन

4 जनवरी को रेलवे के सीआरएस इलेक्ट्रिकल करेंगे निरीक्षण, उसके बाद ट्रैक पर दौड़ेगा इलेक्ट्रिक इंजन
दिल्ली डिविजन के आला अधिकारी लगातार कर रहे कार्य का निरीक्षण
फोटो नंबर-20 व 21
कमल बहल
कैथल। नरवाना-कुरुक्षेत्र रेलमार्ग पर चल रहा रेलवे विद्युतीकरण के काम को सरकार द्वारा शीघ्र पूरा करने के निर्देश पर तेजी से काम किया जा रहा है। जून माह में खत्म होने जा रहे इस काम को अब फरवरी माह तक ही पूरा किया जाएगा। उम्मीद है कि फरवरी में ही तेज गति की ट्रेनें कैथल से होकर गुजरें। जिससे कैथल से कुरुक्षेत्र, कैथल से नरवाना या जींद पहुंचने का समय आधे घंटे से लेकर एक घंटे तक कम हो जाएगा। विद्युतीकरण के कार्य के तहत रेलवे के कमिश्नर ऑफ रेलवे सेफ्टी (सीआरएस) शैलेश कुमार पाठक चार जनवरी को अंतिम ट्रायल करके इलेक्ट्रिक लोको को हरी झंडी दिखाएंगे। इसके बाद कुरुक्षेत्र से जींद तक जाने वाली डीजल के लोकों को बंद कर इसके स्थान पर इलेक्ट्रिक लोको को लगाकर जनता को विद्युत ट्रेन में सफर कराने की सुविधा प्रदान कर दी जाएगी।
रूट पर होगी एक घंटे की बचत, कैथल से नरवाना व कुरुक्षेत्र का सफर 40 मिनट में होगा पूरा : विद्युतीकरण के कार्य पूरा होने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रेन चलने के बाद कुरुक्षेत्र से जींद जाने वाली ट्रेन के रूट में यात्रियों के पूरे एक घंटे की बचत होगी। जिसके तहत अब कैथल से नरवाना व कुरुक्षेत्र का सफर एक घंटा 10 मिनट की बजाय केवल 40 मिनट में ही पूरा हो जाएगा। जिससे यात्रियों के समय की काफ बचत होगी।
विज्ञापन

पंजाब के बठिंडा की सीधी ट्रेन मिलने की संभावना : नरवाना रेल मार्ग पर इलेक्ट्रिकल ट्रेन चलने के बाद कुरुक्षेत्र से सीधा पंजाब के बंठिडा की नई ट्रेन मिलने की काफी संभावनाएं होगी। जिससे अब कुरुक्षेत्र से पंजाब जाने का दूसरा रेल मार्ग वाया कैथल से मिल जाएगा।
83 किलोमीटर रेल मार्ग पर आई है 85 करोड़ रुपये की लागत : नरवाना कुरुक्षेत्र जाने वाले 83 किलोमीटर रेलमार्ग पर पर रेलवे ने विद्युत संचालित ट्रेन को चलाने के लिए 85 करोड़ रुपये की लागत आई है।
विज्ञापन

सीआरएस इलेक्ट्रिक लोको से करेंगे निरीक्षण, स्पीड होगी निर्धारित : दिल्ली डिविजन के डिविजनल इलेक्ट्रिक इंजीनियर हरिओम शर्मा ने बताया कि कुरुक्षेत्र नरवाना सेक्शन पर चल रहा विद्युतीकरण का कार्य पूरा होने के करीब है। विद्युतीकरण का कार्य 95 प्रतिशत पूरा हो चुका है। पांच प्रतिशत केवल एक्स्ट्रा लाइनों पर ही रह गया है। चार जनवरी को कमिनश्रर ऑफ रेलवे सेफ्टी शैलेश कुमार पाठक विद्युतीकरण के कार्य का निरीक्षण करेंगे। उसके बाद वे इलेक्ट्रिक लोको मोटिव चलाने के लिए एक तिथि को निर्धारित कर देंगे। फरवरी महीने की शुरुआत में ही इस रूट पर चलने वाले डेमू ट्रेनें ईएमयू बन जाएगी। उन्होंने बताया कि इस निरीक्षण के दौरान इस रुट पर इलेक्ट्रिक लोको की स्पीड की जांच की जाएगी। जिसके बाद यहां पर चलने वाले इलेक्ट्रिक इंजन की स्पीड भी दे दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें