फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरकेएसडी कॉलेज की लड़कियां जूड़ो प्रतियोगिता में रही प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
आरकेएसडी कॉलेज की लड़कियां जूड़ो प्रतियोगिता में रही प्रथम
विज्ञापन

फोटो नंबर-18
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। जाट कॉलेज कैथल में आयोजित इंटर कॉलेज जुडो प्रतियोगिता में आरकेएसडी कॉलेज की लड़कियों व लड़कों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में पूजा 44 किलो भार वर्ग में द्वितीय, लेखिका 48 किलो भार वर्ग में तृतीय, आरती 57 किलो भार वर्ग में प्रथम, आशा रानी 70 किलो भार वर्ग में आपन वेट प्रथम, निर्मल 78 किलो भार वर्ग में तृतीय स्थान पर रही। इसी के साथ कॉलेज की टीम 20 प्वाईंट के साथ ऑवरआल चैपिंयन बनी। वहीं पुरूष वर्ग में भी सूरज 56 कि.0लो भार वर्ग में द्वितीय, तरसेम 60 किलो भार वर्ग में तृतीय, मोहन 66 किलो भार वर्ग में द्वितीय, विकास 73 किलो भार वर्ग में तृतीय, देवेंद्र 81 किलो भार आपन वेट में तृतीय संजय 90 किलो भार वर्ग में प्रथम, दीपक 100 किलो भार में प्रथम स्थान पर रहा। विजेता टीम के कॉलेज पहुचंने पर प्राचार्य डा एसके गोयल ने खिलाडिय़ों का स्वागत किया और खिलाडियों को जीत के लिए बधाई दी। इस मौके पर शारीरिक शिक्षा के प्राध्यापक डा गुरदीप भोला डॉ राजबीर पराशर, प्रो अनूप धीमान और प्रो. दीपिका मौजूद रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें