फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अध्यक्ष से की गुहला-चीका भाजपा संगठन नेताओं ने विधायक की शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गुहला से भाजपा संगठन के नेता मिले जिला अध्यक्ष से
कहा-अविश्वास प्रस्ताव में नगर पालिका चेयरपर्सन की मदद करे संगठन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। भारतीय जनता पार्टी के गुहला-चीका से संगठन पदाधिकारियों ने शनिवार को भाजपा जिला अध्यक्ष से मुलाकात की और नगर पालिका चीका की चेयरपर्सन को हटाने के लिए की जा रही कवायद के पीछे विधायक कुलवंत बाजीगर का हाथ बताते हुए अमनदीप कौर की मदद करने की मांग की है।
भाजपा के कांगथली मंडल प्रधान जगपाल, सीववन मंडल प्रधान दरबारा डोहर, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेंद्र चीमा, मंडल उपाध्यक्ष गुरदेव सैनी, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वर अत्रि, वरिष्ठ कार्यकर्ता किसान मोर्चा अर्जुन सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य ओबीसी मोर्चा जसविंद्र ठाकुर, ओमप्रकाश कंबोज, सीवन के पूर्व सरपंच सतीश मुंजाल, निगरानी समिति गुहला के अध्यक्ष रवि तारांवाली, सुरेश ग्योंग, ओमता राम, पूर्व विधायक बनारसी दास ने जिला अध्यक्ष अशोक ढांड को सौंपे अपने शिकायत पत्र में कहा कि दो वर्ष पूर्व भाजपा की ओर से अमनदीप शर्मा को नगर पालिका का चेयरपर्सन बनाया गया था। लेकिन वे विधायक की पसंद नहीं थीं। जिस कारण विधायक उन्हें प्रताड़ित करते हुए काम काज नहीं करने दे रहे हैं। वे चाहते हैं कि उन्हें खुली लूट की छूट दी जाए। वे अपने चहेते पार्षद को चेयरपर्सन बनवाना चाहते हैं। इसीलिए 26 सितंबर को अविश्वास प्रस्ताव के लिए तिथि निर्धारित करवाई है। इसीलिए संगठन से निवेदन है कि अमनदीप कौर की मदद की जाए, ताकि संगठन की बदनामी ना हो।
विज्ञापन

भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुर्जर ढांड ने कहा कि गुहला से पार्टी के पदाधिकारी विधायक के खिलाफ उनसे मिले हैं। वे शिकायत को आला संगठन तक पहुंचा देंगे। संगठन के जो भी आदेश होंगे, आगे उसी अनुसार काम होगा।
विज्ञापन

वहीं विधायक कुलवंत बाजीगर ने कहा कि उन्हें नगर पालिका की राजनीति में बेवजह घसीटा जा रहा है। वे पूरे हल्के का विकीास करवाने मेें जुटे हुए हैं। नगर पालिका की राजनीति से उनका कोई लेना-देना नहीं हैं। पार्षद खुद अपने फैसले ले रहे हैं। उनके ऊपर लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें