फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान छुट्टी पर-दसवां दिन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

किसानों ने छोटू राम की प्रतिमा को दूध से नहलाकर किया अनशन खत्म
फोटो संख्या-6, 7
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। किसानों के एक से दस जून तक छुट्टी के आंदोलन के अंतिम दिन किसानों ने यहां सर छोटू राम चौक पर उनकी प्रतिमा को दूध से स्नान करवाकर अनशन खत्म किया। इन दस दिनों में जिले में दूध या सब्जी की आपूर्ति पर कोई असर नहीं हुआ।
राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा रविवार को छोटू राम की प्रतिमा को दूध से नहलाकर दसवें दिन अपना धरना समाप्त कर दिया। जिसकी अध्यक्षता जिला प्रधान होशियार सिंह प्यौदा ने की। उन्होंने बताया कि दीनबंधु चौधरी छोटू राम की प्रतिमा को दूध से नहलाकर संकल्प लिया गया कि जब तक किसानों की मांगें पूरी नहीं हुई तब तक किसान चुप नहीं बैठेंगे। उन्होंने बताया कि जिस भी सरकार ने किसानों की अनदेखी की। वो दोबारा सत्ता में नहीं आई। उन्होंने बताया कि 2019 के चुनाव में बीजेपी के नेताओं को गांवों में घुसने नहीं दिया जाएगा और पार्टी को इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। उन्होंने बताया कि एक जून से दस जून तक तो केवल ट्रेलर दिखाया है। पूरी फिल्म तो अभी बाकी है। सुभाष बढ़सीकरी ने बताया कि जब तक किसान कर्ज मुक्त नहीं होता ऐसे धरने प्रदर्शन जारी रहेंगे। धर्मपाल छौत ने उन सभी आंदोलनकारियों का धन्यवाद किया।। जिन्होंने धरना, प्रदर्शन, अनशन व 47 डिग्री तापमान में अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतरे। उन्होंने बताया कि अगला आंदोलन सरकार की नींव को हिला कर रख देगा। जिसके लिए गांव-गांव में किसानों का संगठन खड़ा किया जाएगा। इस मौके पर होशियार सिंह प्यौदा, युवा ब्लॉक अध्यक्ष जसविंद्र हरसौला, विनोद ढंाडा, बलजीत चंदाना, सूरजभान चहल नरड़, दिनेश बालू, कृष्ण माल खेड़ी, बलजीत नरड़, रामेशर बालू, रणबीर फौजी प्रधान जाट स्कूल, रमेश सिरटा, ईश्वर सिंह प्यौदा, दीदार सिंह, सुरेश कुमार, सतपाल, जगदीश मौजूद रहे।
विज्ञापन


अपने वादे से मुकर रही है सरकार : भूराराम
फोटो नंबर-31
पूंडरी। राष्ट्रीय किसान महासंघ के आह्वान पर जारी गांव बंद के तहत किसानों ने धरने के 10वें दिन पूंडरी शहर में जलूस निकाला और सरकार विरोधी जमकर नारेबाजी की। इससे पूर्व भाकियू सदस्यों की एक बैठक किसान भवन में ब्लॉक पूंडरी प्रधान रणधीर बरसाना की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें प्रदेश महासचिव भूराराम पबनावा व युवा प्रदेश अध्यक्ष विक्रम कसाना ने भाग लिया। धरने का मंच संचालन राजकुमार शर्मा बरसाना ने किया। भूराराम व विक्रम कसाना ने कहा कि आज धरने के 10 दिन बीत जाने के पश्चात भी किसी सरकार के नुमाइंदे ने आकर किसानों से बात तक करना मुनासिब नहीं समझा, जो सरकार को किसान विरोधी मानसिकता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि 15 जून को राष्ट्रीय किसान महासंघ की हरियाणा इकाई की बैठक कुरुक्षेत्र की जाट धर्मशाला में होगी, जिसमें आंदोलन की समीक्षा की जाएगी और आगामी आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। प्रदर्शन में सुनीता बत्तान, पिरथी कौल, राजेश पूंडरी, तख्त सिंह हाबड़ी, जिला महासचिव कुलविंद्र हाबड़ी, प्रताप हाबड़ी, रामपाल मुंदड़ी, लहणा मुंदड़ी, जिले सिंह मुंदड़ी, बलवान खेड़ी, सुरेश मुन्नारेहड़ी, विनोद बरसाना, गुरबाज हाबड़ी, हरजिंद्र हाबड़ी, चमेल सिंह पबनावा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


गढ़ी-पाड़ला में धरना संपन्न
कैथल। भारतीय किसान यूनियन की गढ़ी पाड़ला धरना स्थल पर एक बैठक ब्लाक प्रधान बलवंत सिंह गढ़ी की अध्यक्षता में हुई। जिसमें सभी किसानों की सहमति से धरने को समाप्त किया गया। महासचिव बनीसिंह राणा ने कहा कि सरकार का किसानों की तरफ कोई ध्यान नहीं है। क्योंकि सरकार अभिमानी हो चुकी है। भारतीय किसान यूनियन ने धरने को हवन कर समाप्त किया। इस अवसर पर बनीसिंह राणा, ब्लॉक प्रधान बलवंत सिंह गढ़ी, रामफल गुहणा, धर्मपाल, मांगेराम,हवासिंह, कृष्ण, कपिल गढ़ी, प्रेम, राजूसिंह, रोहित, जयपाल, तरसेम व नरेश मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें