फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों गंदे पानी की हो रही सप्लाई

विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप, दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद भी नहीं हो रहा समस्या का निदान
विज्ञापन

शहर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों गंदे पानी की हो रही सप्लाई

फोटो नंबर-05, 7 व 8
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। शहर की एक दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोग गंदा पानी उपयोग करने के लिए मजबूर है। गंदा पानी की परेशानी से लोगों का जीना दुश्वार हो चुका है। जिस कारण कॉलोनियों के लोगों अपने कॉलोनी से दूर जाकर पीने के पानी की व्यवस्था करनी पड़ती है। गंदे पानी की सप्लाई से लोग न पानी को पी सकते है। और न ही इसे किसी अन्य कार्य के प्रयोग में ला सकते है।
वहीं जन स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि गर्मियों में शुद्ध पानी के लिए जलघरों में बोरवेल की सर्विस की जाती है। जिस कारण कुछ दिन तक सर्विस किए जाने वाले बोरवेल से गंदा पानी सप्लाई होता है।
विज्ञापन


शहर की इन कॉलोनियों में है गंदे पानी की समस्या:
शहर की नई अनाज मंडी, मॉडल टाऊन, प्रताप गेट, चंदाना गेट, अमरगढ़ गामड़ी, बालाजी कालोनी, न्यू करनाल रोड, सुभाष नगर, जींद बाईपास, नानकपुरी कॉलोनी, खुराना रोड, डीएवी कॉलोनी, सीवन गेट व अर्जुन नगर में गदे पानी की सप्लाई हो रही है। जिससे यहां के लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पड़ रही है।
अधिकारी नहीं सुनते
शहरवासी प्रेम भारद्वाज, गौरव राज, विक्की ने बताया कि वे ंगदे पानी की समस्या के समाधान के लिए कई बार जन स्वास्थ्य विभाग के कार्यालयों के चक्कर भी लगा चुके है। लेकिन यहां के अधिकारियों से उन्हें केवल पानी के जांच का आश्वासन मिलता है। विभाग के किसी भी अधिकारी ने इस समस्या के निदान के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। जिससे उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

पानी से आती है बदबू
शहरवासी अमित राणा, नरेंद्र, राजपाल, देवम आहुजा ने कहा कि उनकी कॉलोनी में पाइपलाइन बदलवाने के लिए शिकायत दी जा चुकी है। उन्होंने बताया कि बालाजी कॉलोनी में सीवरेज का पानी पीने के पानी की पाइप में जाता है। जिससे पानी गंदा तो आता ही है। इसके साथ इसमें बदबू भी आती है। जिससे कालोनी के लोगों का जीना दुश्वार हो गया है।
विज्ञापन

बोरवेल की सर्विस के कारण समस्या
जन स्वास्थ्य विभाग के एसई एके पाहवा ने बताया कि अधिक गर्मी के कारण शहर में पानी सप्लाई की डिमांड अधिक बढ़ जाती है। जिस कारण कई कॉलोनियों के जलघरों में बोरवेल में समस्या आती है। जिसकी सर्विस करने के बाद कुछ दिनों तक यह समस्या आती है। उसके बाद यह अपने आप ठीक हो जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें