फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे बनेंगे राशन कार्ड, राशन कार्ड बनाने वाला सर्वेर हमेशा रहता डाउन

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्वर रहता है डाउन, कैसे बनेंगे राशन कार्ड
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सरकार ने लोगों को जल्द सुविधा लागू करवाने के उद्देश्य से अटल सेवा केंद्रों पर राशन कार्ड बनवाने के लिए अनुमति दी है। इस पर 12 फरवरी से आवेदन शुरू हुए हैं। लेकिन ऑनलाइन राशन कार्ड बनाने की सुविधा जी का जंजाल बनी है। अटल सेवा केंद्रों पर पिछले आठ दिनों से एक भी राशन कार्ड का ऑनलाइन आवेदन नहीं हो पाया है। इसका कारण राशन कार्ड बनाने वाली साइट का सर्वर डाउन रहना है। आवेदन नहीं होने के कारण लोगों को राशन कार्ड का आवेदन किए बिना ही लौटना पड़ रहा है।
अटल सेवा केंद्र संचालक मनोज ने बताया कि उन्हें विभाग की ओर से दिए गए निर्देशों के तहत उन्होंने शुरुआत में कुछ लोगों के राशन कार्ड का आवेदन किया था। लेकिन साइट का सर्वर डाउन होने के कारण आवेदन नहीं हो पा रहा है। उसने बताया कि साइट पर पूरी जानकारी अपलोड हो जाती है उसके बाद जब पेमेंट काटने का ऑप्शन आता है तो पूरी की प्रक्रिया रद्द हो जाती है। जब भी सरकार की कोई भी नई योजना आती है तो उसके आवेदन को लेकर प्रशासन की ओर से सीएसई संचालकों को ट्रेनिंग दी जाती है। लेकिन राशन कार्ड के आवेदन पर ट्रेनिंग नहीं दी गई।
विज्ञापन

शहरवासी रमेश ने कहा कि वह जिस भी सीएसई केद्र पर गया, वहां ही उसका राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं हो सका है। उसने बताया कि वह करीब पांच सीएसई केंद्र पर गया। लेकिन किसी भी केंद्र पर उसका आवेदन नहीं हो सका है। अशोक ने बताया कि एक तो सरकार ने पिछले दस वर्षों से राशन कार्ड नहीं बनाए। अब इसके लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू किया तो इस पर आवेदन न हीं हो पा रहा है।

जिले में हैं 78 सीएसई केंद्र
जिले में सरकार की ओर से छह खंडों में कुल 78 सीएसई केंद्र बनाए गए हैं। जो हर गांव में स्थापित किए हैं। इन सभी केंद्रों में राशन कार्ड के लिए आवेदन नहीं हो रहे हैं।
विज्ञापन


राशन कार्ड के लिए ऑनलाइन आवेदन 12 फरवरी से टेस्टिंग पर चल रहा है। अभी सरकार ने इसे पूरी तरह से लागू नहीं किया। साथ ही इसमें ट्रेनिंग का अभाव भी केंद्र संचालकों के लिए एक बड़ी समस्या है। उम्मीद है अगले 10 दिनों के अंदर ही यह पूरी तरह से लागू हो जाएगा।
-मनीषा, इंचार्ज, सीएसई केंद्र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें