अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि हरियाणा में पिछले तीन साल में जम्मू कश्मीर से भी ज्यादा गोलियां चली है। सत्ता के नशे में चूर भाजपा इंसाफ मांगने वाली जनता की आवाज गोलियों के दम पर दबाने में लगी है। हरियाणा में कानून व्यवस्था का दीवाला पीट चुका है। हुड्डा पूर्व वित्त मंत्री स्व. लाला चरणदास शोरेवाला के सुपुत्र अनिल शोरेवाला के भतीजे के विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान सांसद कार्यकर्ताओं से भी रूबरू हुए।
हुड्डा ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर दु:ख जाहिर करते हुए कहा कि हरियाणा प्रदेश सुख-शांति, कानून व्यवस्था, प्रति व्यक्ति आय में अग्रणी जाना जाता था। आज कानून व्यवस्था नाम की चीज प्रदेश में नहीं है। हर आदमी अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रहा है। बेटियां व महिलाएं घरों से बाहर निकलने से भय महसूस करने लगी है। सरकार मात्र बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा देकर अपनी स्वयं की पीठ थपथपाने में लगी है। जबकि जमीनी स्तर पर महिलाओं पर बढ़ रहे अपराध सरकार रोकने में पूरी तरह से असफल रही है। सांसद ने कहा कि भारी चिंता का विषय है रोजगार न मिलने से युवा पथ भ्रमित हुआ है। इस मौके पर प्रदीप चौधरी पूंडरी, पवन जगत, अधिवक्ता सुभाष चंद मैहला, जिला पार्षद भाग सिंह खनौदा, राजीव कौलेखां, विकास शर्मा, महेंद्र पाल पूंडरी, ईशम सिंह, विशाल वालिया, बलकार बरसाना, कृष्ण गौस्वामी, सतपाल पूंडरी, राजबीर आदि मौजूद थे।
अनिल शोरेवाला ने बताया कि 30 जनवरी को कैथल नई अनाज मंडी में आयोजित विशाल कार्यक्रम में सांसद दीपेंद्र हुड्डा भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का पर्दाफाश करेंगे।
भाजपा राज में जम्मू कश्मीर से भी ज्यादा गोलियां हरियाणा में चली : हुड्डा
अनिल शोरेवाला के प्रतिष्ठान पर कार्यकर्ताओं से मिले
फोटो संख्या-31