फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश शर्मसार है और सरकार कुंभकरणी नींद सोई है

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश शर्मसार है और सरकार कुंभकर्णी नींद सोई है : अभय
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गुहला-चीका। इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने कहा कि प्रदेश आए दिन होने वाली आपराधिक घटनाओं से शर्मसार है और प्रदेश की सरकार कुंभकरणी नींद सोई है। सरकार ने अपने साढ़े तीन साल के कार्यकाल में शिगूफे छोड़ने के अलावा कोई काम नहीं किया। चौटाला ने सीएम मनोहर लाल खट्टर को निशाना बनाते हुए सवाल पूछा कि वो बताएं तो सही कि उन्होंने गरीब मजदूर, दलित, पिछड़ा, किसान, महिला या व्यापारी किसके हित के लिए काम किया। आखिर क्यों प्रदेश का हर वर्ग त्राहि त्राहि कर रहा है। चौटाला मंगलवार को गुहला दौरे के दौरान चीका गांव में एक सभा को संबोधित कर रहे थे। इससे पहले उन्होंने गांव बलबेहड़ा, गग्गड़पुर तथा खरकां में भी जनसभाओं को संबोधित किया। दिन भर चल रही बारिश के बावजूद चौटाला की सभाओं में अच्छी खासी भीड़ जुटी। अभय ने कहा कि जिस सरकार के कार्यकाल में मासूम बेटियों की ही इज्जत सुरक्षित नहीं है उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक हक नहीं है। उन्होंने कहा कि हफ्ते भर में 7 से भी ज्यादा गैंग रेप की घटनाओं ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है मगर सरकार में बैठे लोग कानून एवं व्यवस्था की स्थिति संभालने की बजाय पिछली सरकारों के दौरान हुई इस तरह की घटनाओं के आंकड़े बताने में जुटे हुए हैं। चौटाला ने कहा कि फसलों के वाजिब दाम ना मिलने के कारण प्रदेश का किसान उजडने के कगार पर पहुंच गया है। पूरे प्रदेश में शायद ही कोई किसान होगा जिसका रोम रोम कर्ज में ना डूब गया हो।इस अवसर पर पूर्व मुख्य संसदीय सचिव रामपाल माजरा, पूर्व विधायक बूटा सिंह, जिला प्रधान कंवरपाल करोड़ा, प्रधान भूपेंद्र सिंह जैलदार, पूर्व प्रधान बचन सिंह माजरी, चरण सिंह सीड़ा, जगदेव सिंह सीड़ा, जयप्रकाश बलबेहड़ा, कमलेश बलबेहड़ा, श्याम सिंह राणा कसौर, लखविंद्र सिंह मस्तगढ़, नोदी चीका, वेदराज बाल्मीकि, चीकू बाल्मीकि, डा. बिल्लू मलिक, सीला बलबेहड़ा, सुरेंद्र बाल्मीकि, प्रेस प्रवक्ता पिरथी सीड़ा, बलवंत हरिगढ़, बलकार बल्लू, जोगी हरिगढ़, हरजिंद्र नंबरदार, नवदीप सीड़ा, पवन ढुल्ल पाई, राजेश प्यौदा, गुरमुख सीड़ा, दीपू प्यौदा आदि मौजूद थे।

अभय चौटाला ने पूछा सीएम से सवाल
बताओ तो सही जनता के कौनसे वर्ग के लिए किया काम
फोटो नंबर-40
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें