फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनाए रखने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

कैथल। एकलव्य ग्रुप की एक बैठक रविवार को कांग्रेस भवन में आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता राममेहर रसीला ने की। बैठक में डॉ. अशोक तंवर को पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष बनाए रखने पर पार्टी हाईकमान का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पार्टी के इस फैसले से दलित समाज का मान बढ़ा है। इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर राजेश भुल्लर, भाना राम, ईश्वर, राजकुमार, शीशपाल, मोनू धनौरी, सुभाष, अजय धीमान, अमरजीत, कुशलपाल, गुरदेव सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं कांग्रेस पार्टी प्रदेश कार्यकरिणी के सदस्य देवी राम कसान के कार्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर धर्मा जाखौली, मियां सिह, राजेश, जेपी, ओमप्रकाश, नरेश सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन


तंवर के प्रदेश अध्यक्ष बने रहने पर कार्यकर्ताओं में खुशी
सीवन। डा. अशोक तंवर को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बने रहने पर कार्यकर्ताओं ले लड्डू बांट कर खुशी का इजहार किया। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्षों में कोई फेरबदल न करते हुए। सभी प्रदेश अध्यक्षों को अध्यक्ष बनाए रखने पर अशोक तंवर गुट में खुशी की लहर है। सुधीर मिड्डा ने कहा कि डा. अशोक तंवर को अध्यक्ष बनाए रखने से कांग्रेस को मजबूती मिलेगी। इस अवसर पर सुधीर मिड्डा धीरू, अतर सिंह मलिक, संजय कुमार, विमल नंबरदार, राकेश नलवा, राम कुमार भट्ट, जितेन्द्र सरदाना, जसबीर गुज्जर, नरेश ढांडा शामिल रहे।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की
पूंडरी। नई अनाज मंडी में कांग्रेेस के युवा कार्यकर्ताओं की बैठक पूर्व युवा हलका प्रधान राजेश बरसाना की अध्यक्षता में हुई। जिसमें डा. अशोक तंवर को प्रदेशाध्यक्ष बनाए रखने पर खुशी व्यक्त की गई और लड्डु बांटे गए। उनकी नियुक्ति पर युवा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व राष्ट्रीय महासचिव जनार्दन द्विवेदी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर एससी सेल हलका अध्यक्ष बाबू राम मुन्नारेहड़ी, गुलाब पबाला, दर्शन जडौला, संजय म्यौली, कुलदीप बरसाना, पालाराम बरोट, सुखदेव ढांड, रिंकू पूंडरी, राम निवास, सतबीर टीक व सुनील म्यौली भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें