फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधिकतम 3.5 व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की हुई बढ़ोतरी, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पिछले छह दिनों से लगातार पड़ रही कंपकंपाने वाली ठंड के बाद रविवार को धूप निकलने से लोगों को थोड़ी राहत मिली। पिछले करीब एक सप्ताह से पड़ रही ठंड व कोहरे ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया था। ठंड के कारण लोगों को काफी परेशानियां झेलनी पडी़। लेकिन रविवार को सुबह से सूर्य देव ने दर्शन दिए और आसमान में तेज धूप दिखाई दी। हालांकि अभी सुबह व शाम के समय लोगों को कड़ाके की ठंड झेलनी पड़ी। रविवार को अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई।
रविवार को अधिकतम तापमान में 3.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री व न्यूनतम तापमान 7.0 रहा। दिन के अधिकतम तापमान में बढ़ोत्तरी से ठंड कम हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी लोगों को कोहरे से राहत मिलने के आसार है। जबकि सुबह व शाम के समय ठंड का प्रकोप जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोहरे से राहत के आसार: मौसम विभाग में कार्यरत कर्मचारी बलबीर सिंह ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 7.0 सेल्सियस डिग्री रहा। अभी लोगों को अगले दस दिनों तक ठंड से राहत के कोई आसार नहीं है। जबकि आसमान में कोहरा कम ही छाया रहेगा। लोग ठंड से बचाव के उपाय लगातार करते रहें।


अधिकतम 3.5 व न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री की हुई बढ़ोतरी, लोगों को मिली राहत
सुबह शाम शुष्क मौसम की ठंड ने किया परेशान
सूर्य देव ने दिखाए तेवर, लेकिन सुबह व शाम को अभी जारी है ठंड
फोटो नंबर-14
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें