फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर परिषद की शीघ्र हो सकती है बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर परिषद की शीघ्र हो सकती है बैठक
विज्ञापन

कार्यकारी प्रधान ने जारी किए निर्देश
बैठक का एजेंडा तैयार करने में जुटे कर्मचारी
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। ग्रांट के अभाव व राजनीतिक उठापठक के चलते लंबित विकास कार्यों को गति देने के लिए शीघ्र ही नगर परिषद कैथल की बैठक हो सकती है। परिषद के कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा ने कर्मचारियों को बैठक का एजेंडा तैयार करने के निर्देश जारी किए हैं। इस बार की बैठक में सत्तापक्ष के अलावा विपक्षी पार्षदों की मांगों के अलावा शहर के सामूहिक कार्यों पर ज्यादा जोर रहेगा।
परिषद से मिली जानकारी के अनुसार वार्ड अनुसार विकास कार्यों की सूची बनाई जा रही है। वार्डों में जिन समस्याओं का समाधान ज्यादा जरुरी है, उन पर ध्यान देकर बैठक के एजेंडे में शामिल किए जाने के लिए कहा गया है। कैथल शहर में पिछले कई माह से नियमित रुप से विकास कार्य लंबित हैं, वहीं परिषद का सामान्य काम काज भी प्रभावित हो रहा है। पूर्व चेयरमैन यशपाल प्रजापति को हटाए जाने के बाद से चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम के बीच परिषद में स्थाई चेयरमैन का इंतजार किया जा रहा है। इस अवधि में काम काज को सुचारु रुप से चलाने के लिए आवश्यक फंड का प्रबंध भी नहीं हो पा रहा है। सफाई कर्मचारी अपने वेतन के लिए आंदोलनरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकारी चेयरमैन डा. पवन थरेजा ने बताया कि बैठक का एजेंडा तय किया जा रहा है। इसके बाद पार्षदों की बैठक बुलाई जाएगी। जिसमें विकास कार्यों पर फैसला लिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें