फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मॉग का असर रहा पूरे दिन

विज्ञापन
विज्ञापन
स्मॉग का असर रहा पूरे दिन, नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
कलायत। रविवार के दिन भी पर्यावरण मेें स्मॉग का असर देखने को मिला। दिन भर में सूर्यदेव के कम ही दर्शन हुए। सायं 6 बजे के बाद तो कोहरे की चादर फैल गई। राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहन रेंग रेंग कर चल रहे थे। सुबह करीब 10 बजे के बाद दृश्यता में बढ़ोतरी हुई तो यातायात सुगम हो पाया। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है। सुबह के तापमान में गिरावट होने के कारण ठंड का आलम बन गया तथा लोगों ने गर्म कपड़े डालना शुरूकर दिये। दिन का तापमान अधिक होने व रात्रि के तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों में बीमारियां भी फैल रही हैं। स्मोग के कारण से भी आंखों में जलन व अस्थमा रोगियों को सांस लेने में भी भारी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। मौसम में बदलाव व प्रदूषित पर्यावरण के कारण लोगों में बीमारियां घर कर रही हैं। सरकारी अस्पताल में सुविधा न होने के कारण निजी अस्पताल मरीजों से पूरी तरह से भरे हुए हैं। हर घर में कोई न कोई सदस्य बुरी तरह से बुखार की चपेट में है। डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि मौसम के एक्सपोजर से बचाव ही रखना चाहिए ताकि बीमारियों से बचा जा सके।


फोटो नंबर- 23
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें