फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्डवाइज ऑब्र्जवर नियुक्त करे सरकार, जो गर्भवती महिलाओं का ब्यौरा रखें

विज्ञापन
विज्ञापन
वार्ड वाइज ऑब्जर्वर नियुक्त करे सरकार
विज्ञापन

- ऑब्जर्वर गर्भवती महिलाओं का ब्योरा रखें, तभी बच सकती हैं बेटियां

अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। कई सालों से बेटियों को लेकर जागरूकता अभियान चला रहे धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि बेटियों की सुरक्षा के लिए वार्ड वाइज ऑब्जर्वर नियुक्त किया जाना चाहिए। जो वार्ड की गर्भवती महिलाओं पर नजर रखें। तभी जाकर बेटियों की सुरक्षा हो सकती है। साथ ही पुलिस अधिकारी बेटियों के प्रति अपराध पर तुरंत सुनवाई करें। अपने वार्ड में जागरूकता अभियान चलाते हुए धर्मपाल प्रजापति ने कहा कि वे शीघ्र ही डीसी से मिलकर इस संबंध में सुझाव भी रखेंगे। धर्मपाल उर्फ बेनाम पेंटर अपने रोजगार के माध्यम से भी बेटी बचाने की अलख जगाए हुए है। वह अपने पास आने वाले हर वाहन पर निशुल्क बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का लोगो व स्लोगन पेंट करता है। अब तक अनेक वाहनों पर ऐसी जागरूकता संबंधी स्लोगन व कृतियां बना चुका है। इस मौके पर बलिन्द्र सैनी, सोहन लाल जांगड़ा, अजय कश्यप, सोनू गुर्जर, संदीप गुर्जर मौजूद थे।
विज्ञापन


कई मामलों में देखने में आया है कि पुलिस द्वारा बेटियों को लेकर हुए अपराध की घटनाओं में सुनवाई नहीं होती। ऐसे में लोग न्याय के लिए भटकते हैं। अगर पुलिस प्रशासन का कोई नेक दिल अधिकारी उस पर कार्रवाई करता है तो अपराध करने वाला व्यक्ति अपने राजनीतिक दबाव व पैसे के बल पर उस पीड़िता की आवाज को दबा देता है। आज हर जिले में अधिकतर लोग अपनी लड़कियों को शिक्षा से सिर्फ इसी वजह से वंचित रखते हैं, क्योंकि उनके मन में हमेशा डर बना रहता है कि घर से दूर उनकी बेटियां सुरक्षित नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें