फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं की बीजाई को लेकर सावधानी बरतें किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
गेहूं की बीजाई को लेकर सावधानी बरतें किसान
विज्ञापन

बीजोपचार के साथ उचित मात्रा में करें खाद व दवाओं का प्रयोग
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। गेंहू की बिजाई का उचित समय 25 अक्टूबर से शुरू हो गया हैं। डा. रमेश वर्मा वरिष्ठ संयोजक कृषि विज्ञान केंद्र ने किसानों का आह्वान किया गया है कि किसान 10 नवंबर तक डब्ल्यू एच-1105,एच डी-2967, एच डी-3086, पीबी डब्लयू 725 जैसी किसम्मों की बिजाई करें। बिजाई ड्रिल मशीन से ही करें। डीएपी एक बैग प्रति एकड़ गेंहू के साथ ही डालें। जिला विस्तार विशेषज्ञ डा. मिनाक्षी सांगवान ने किसानों को बताया कि जिन खेतों में धान के फाने खड़े है, वहां गेंहू की बिजाई जीरो ड्रिल और हैप्पी सीडर से करें, ताकि जमीनों की उर्वरा शक्ति बढ़ सके। मंडुसी की रोकथाम के लिए डा. मिनाक्षी ने बताया कि जो किसान जुताई करके या रोटावोटर से बिजाई करते हैं, वो खपतवार नाशक प्रतिरोधी मंडुसी, गुल्ली डंडा प्रबंधन के लिए पेंडीमेथलिन 30 ईसी को 2 लीटर प्रति एकड़ की दर से 200 लीटर पानी में घोल बना कर बिजाई के तुरंत बाद छिड़काव करें। किसान ध्यान रखें कि पैडीमेथालिन के छिड़काव के समय भूमि की उपरी सतह पर भरपूर नमी होनी चाहिए। ताकि दाने को विकसित होने के लिए आवश्यक वातावरण मिल सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें