फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे ग्रामीण
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव रसूलपुर में पानी की किल्लत से ग्रामीण परेशान है। चार हजार की आबादी बाले इस गांव में जन स्वास्थ्य विभाग के द्वारा लगाया हुआ एक मात्र नलकूप पिछले दो महीने से खराब है। पूरे गांव को पानी के लिए दर दर भटकना पड़ रहा है। लोग साइकिलों, मोटरसाइकिलों पर सिरों पर दूर खेतों से पानी भर कर लाते हैं।
विज्ञापन

सरपंच पुष्पिंद्र सिंह बिट्टू ने बताया कि वह कई बार गांव की पेयजल समस्या को लेकर जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से मिल चुके हैं। एसडीओ को ग्राम पंचायत का प्रस्ताव पास करके दिया जा चुका है। पिछले माह तत्कालीन डीसी से मिले थे और समस्या बताई थी। डीसी ने जन स्वास्थ्य विभाग के एसई से समस्या का जल्द हल करने की बात कही। उन्होंने कहा कि एस्टीमेट भेज दिया गया है कुछ दिनों में नया नलकूप लगवा दिया जाएगा। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ है। गुरनाम सिंह, जोगिन्द्र सिंह, लाभा, कारी, राज कुमार, बाबू राम, रीना, नेशा, राजू, महिपाल, सुच्चा सिंह मसीह, छाटा राम, प्रीतम, सतनाम, अंबा, सिंदा राम, देवी दास, नसीब, राजेश पूर्व सरपंच ने कहा कि अगर पानी की समस्या का कोई हल नहीं निकला तो उन्हें आंदोलन की राह पकड़नी होगी। जिसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें