फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ई एक्स रे मशीन बनी सफेद हाथी, लोगों को परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
सीएचसी में धूल फांक रही एक्स-रे मशीन
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाखों रुपये से लगाई ई एक्स रे मशीन धूल फांक रही है। पिछले कई माह से इसे चलाने के लिए रेडियोग्राफर का पद खाली पड़ा है। जिससे लोगों को एक्स रे करवाने के लिए असंध करनाल व कैथल के धक्के खाने पड़ रहे हैं। जिससे लोगों को धन व समय दोनों बर्बाद हो रहा है। इतना ही नहीं अल्ट्रासाउंड की भी यहां सुविधा नहीं है। कहने को राजौंद में सीएचसी है लेकिन सुविधा के नाम पर कुछ भी नहीं है। पिछले कुछ माह पहले आए स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को भी नगरपालिका द्वारा यहां चिकित्सकों के रिक्त पड़े पदों पर नियुक्ति करने बारे व अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने की गुहार लगाई गई थी। यहां मार्च 2017 को एक्स रे मशीन चलाने वाले रेडियोग्राफर सेवानिवृत्त हुआ थी। कार्यकारी एसएमओ रजनीश मल्होत्रा ने बताया कि उन्होंने रेडियोग्राफर के साथ-साथ अन्य सुविधाओं व स्टाफ के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को लिखा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें