ड्रेन के साथ लगती भूमि से कम नहीं हुआ पानी
अमर उजाला ब्यूरो
सीवन। गांव मांडी सदरां व पोलड़ के समीप ड्रेन व राजबाह होने के कारण यह हमेशा बाढ़ की चपेट में रहते हैं। कैथल पटियाला मार्ग की सड़क पानी को आगे जाने नहीं देती। जिस कारण निकासी न होने से ड्रेन के साथ लगती करीब 100 एकड़ भूमि, राजबाह व सड़क के बीच की 150 एकड़ भूमि लबालब रहती है। यहां के खेतों में आठ दिन पहले हुई बरसात का पानी अभी तक नहीं उतरा है। किसानों की धान की फसल, पनीरी व चारे की फसलें नष्ट हो चुकी है। किसान अरूड़ सिंह, कंधारा सिंह, रघुबीर सिंह, बलबीर सिंह, मस्तान सिंह नंबरदार, साहब सिंह, अमरीक सिंह, गुरमुख सिंह, लखमीर सिंह, जसवंत कंग, सुखबीर सिंह मांडी, अर्जन सिंह, मनमोहन सिंह, कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह आदि को भारी नुकसान हुआ है। किसानों ने मांग की है कि बारिश में हुए नुकसान की गिरदावरी करवा कर उन्हें खराब हुई फसल का मुआवजा दिया जाए व निकासी का प्रबंध किया जाए।