कैथल। इलेक्ट्रॉनिक दुकान से चोरी करने के आरोप में शक्ति नगर कैथल निवासी अमन व प्रिंस को चंदाना रोड कैथल से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया की गांव साघन निवासी रिंकू ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी सदर बाजार कैथल में इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। 22 जनवरी को वह दुकान बंद कर घर चले गए थे।
अगले दिन सुबह दुकान खोलने पर उन्होंने देखा कि दुकान के ऊपर बने स्टोर का दरवाजा टूटा हुआ था तथा साथ लगते महावीर निवासी गांव अटैला के ऑफिस का दरवाजा भी टूटा मिला। स्टोर की जांच करने पर आठ एलईडी पैनल, एलईडी कार्ड का एक डिब्बा तथा एक एल्यूमीनियम का दरवाजा चोरी पाया गया था। संवाद