फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीआई में 30 विद्यार्थियों ने लिया ऑन द स्पॉट दाखिला

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आईटीआई में दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभाग की ओर से संस्थानों में खाली पड़ी सीटों को भरने के लिए दाखिले का समय बढ़ाया गया है। समय बढ़ने के साथ अब तक दाखिले से वंचित रहे विद्यार्थियों को भी प्रवेश का एक और अवसर मिला है।
विज्ञापन

संस्थानों में विद्यार्थियों को ऑन द स्पॉट दाखिले दिए जा रहे हैं। पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए 18 दिसंबर व फीस जमा करवाने के लिए 19 दिसंबर तक का समय निर्धारित किया गया है। करीब 10 से 15 प्रतिशत खाली सीटों पर दाखिले दिए जा रहे हैं। मंगलवार को कैथल की राजकीय आईटीआई में 30 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। वहीं महिला संस्थान में 15 छात्राओं ने दाखिले के लिए फीस जमा करवाई।
आईटीआई के जिला नोडल अधिकारी सतीश मच्छाल ने बताया कि अब दाखिले 19 दिसंबर तक स्वीकार किए जाएंगे। विद्यार्थियों को मौके पर ही दाखिले दिए जा रहे हैं। इससे संस्थानों में खाली पड़ी सीटें तो भर ही रही हैं, साथ ही विद्यार्थियों को भी प्रवेश का मौका मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें