फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: दो करोड़ से निर्मित 30 गलियों का किया उद्घाटन

Tue, 10 Mar 2026 01:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वार्ड-7 स्थित पंथ नगर फेस-1 में लगभग दो करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 30 नई गलियों का उद्घाटन नगर परिषद की अध्यक्ष सुरभि गर्ग ने किया। नई गलियों के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में बड़ी सुविधा मिलेगी और कॉलोनी की तस्वीर भी बदल जाएगी।

सुरभि गर्ग ने कहा कि पंथ नगर वासियों से चुनाव के समय किए गए वादे को आज पूरा करने का अवसर मिला है। उन्होंने बताया कि पहले कॉलोनी की हालत बेहद खराब थी और लोग मूलभूत सुविधाओं से वंचित थे। न तो पानी की समुचित व्यवस्था थी, न सीवरेज की सुविधा, और न ही पक्की सड़कें थीं। अब गलियों के निर्माण के साथ-साथ क्षेत्र में पानी और सीवरेज की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जा चुकी है, जिससे लोगों को काफी राहत मिली है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार शहरों और कस्बों के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। इसी कड़ी में कैथल शहर में भी विकास कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं और हर वार्ड में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा रहा है। इस अवसर पर पार्षद विजय गर्ग, सुरेंद्र सैनी, राजेश शर्मा, बली राठी, रघुबीर क्योड़क, मुकेश, विनोद आदि उपस्थित रहे।

फेस-2 की गलियों का होगा निर्माण

सुरभि गर्ग ने बताया कि पंथ नगर फेस-1 की गलियों का कार्य पूरा होने के बाद अब पंथ नगर फेस-2 की गलियों का निर्माण लगभग डेढ़ करोड़ रुपये की लागत से किया जाएगा। इसके लिए शिलान्यास किया जा चुका है और निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। लंबे समय से क्षेत्रवासियों की ओर से इन गलियों के निर्माण की मांग की जा रही थी, जो अब पूरी होने जा रही है।
विज्ञापन


छात्रावास रोड और मध्य मार्ग बनना शुरू

छात्रावास रोड का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है, जिस पर लगभग एक करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। सेक्टर-19 को जाने वाले मध्य मार्ग का निर्माण कार्य भी आरंभ हो चुका है और जल्द ही यह मार्ग बनकर तैयार होगा। सुरभि गर्ग ने कहा कि कबूतर चौक से भगत सिंह चौक और रेलवे गेट चौक तक सड़क के निर्माण के लिए भी टेंडर जारी हो चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें