कैथल। जिला नागरिक अस्पताल में रेबीज के टीकों का स्टॉक महज 30 रह गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है रेबिज के टीकों को जरूरत के अनुसार ही अस्पताल में मंगवाया जाता है। मंगलवार को टीकों की खेप अस्पताल पहुंच जाएगी। गौरतलब है अस्पताल में करीब 20 से 25 रेबिज का टीका लगवाने वाले मरीज पहुंचते हैं। जिला नागरिक अस्पताल में कार्यकारी अधिकारी डॉ. सचिन मांडले ने बताया कि रेबिज के टीकों अस्पताल में पूरा स्टॉक है। यहां पर वेयरहाउस से जरूरत के अनुसार ही मंगवाए जाते हैं। यदि जरुरत 30 टीकों की होती है तो इतने ही टीके मंगवाएं जाते हैं। सोमवार तक का टीकों का स्टॉक उपलब्ध है। मंगलवार को फिर से स्टॉक मंगवाया जाएगा।
वहीं, अस्पताल में पिछले लंबे समय अस्पताल में कोरोना महामारी की कोवीशील्ड की डोज भी नहीं पहुंच रही है। अस्पताल में केवल उन लोगों को कोरोना की दूसरी व बूस्टर डोज दी जा रही है। जिन लोगों ने पहले को-वैक्सीन की डोज लगवाई है।