कैथल। गांव दुंधरेहड़ी में तीन युवकों द्वारा स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना के चलते होम क्वारंटीन यानि के घर में रहने के निर्देशों का उल्लंघन करने के आरोप में केस दर्ज किया है। पुलिस को दी शिकायत में सीवन के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि गांव धुंधरेहडी में अजय, राहुल व सुनील को 30 मार्च से 13 अप्रैल तक होम क्वारंटीन किया गया है। जिनके संबंध में गांव से सूचना मिली कि वे बार-बार होम क्वारंटीन का उल्लंघन कर रहे हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस ने इस संबंध में केस दर्ज कर लिया है।