कैथल। लॉक डाउन के बीच लोग अपने घरों में हैं। वहीं चोर अपनी करतूतों से बाज नहीं आ रहे। पुलिस को दी शिकायत में पूंडरी निवासी अमनदीप सिंह ने बताया कि उसने एक दुकान हुडा मार्केट पूंडरी में महाबीर ज्वैलर्स के नाम से की हुई है। 23 मार्च से दुकान बंद थी। उसे 1 अप्रैल को पता चला कि दुकान के ताले टूटे हुए हैं। चोरों ने दुकान में से चांदी के 2 गिलास, 2 कटोरी 1, लोट, 2 कड़े चादी के, चादी के 3 चांद 30, 3 गुच्छी छलले, चादी के 30 ग्राम चोरी कर लिया।