फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 3 सक्रिय केस, कोई नया मामला नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में मंगलवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस समय जिले में तीन सक्रिय केस हैं। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया कि जिले में मंगलवार को 21 हजार 630 व्यक्तियों का टीकाकरण हुआ है तथा 17 हजार 564 को पहला टीका, जबकि 4 हजार 66 को दूसरे टीके की डोज लगाई गई। कोरोना को हराने के लिए सभी को आवश्यक सावधानी बरतनी होगी। तभी हम जिले को कोरोना से मुक्त कर सकते हैं। मंगलवार को कोरोना संक्रमण का कोई मामला सामने नहीं आया है, जिले में अब 3 एक्टिव केस हैं। जिले में 11 हजार 232 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 884 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.9 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.33 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि जिले में 3 कोरोना के सक्रिय केस हैं। जिले की सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी टीके लगाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले मेें अब तक 6 लाख 12 हजार 412 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 4 लाख 79 हजार 851 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 32 हजार 561 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। मंगलवार को 21630 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिनमें 14360 कोविशील्ड तथा 6630 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें