मंगलवार शाम को शहर में जींद रोड बाईपास पर एक कार व निजी बस की आमने-सामने टक्कर हो गई। इस हादसे में दोनों वाहन काफी क्षतिग्रस्त हो गए। गनीमत रही कि हादसे कोई जान की हानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार एक निजी बस जींद से कैथल की ओर जा रही थी। वहीं कार चालक जींद की ओर जा रहा था। जैसे ही बस शहर के जींद बाईपास पर पहुंची तो यहां कार व बस की आमने सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखचे उड़ गए। वहीं बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी की जान की हानि नहीं हुई। संबंधित एरिया पुलिस का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई सूचना नहीं है।