फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पूंडरी। पूंडरी में एक महिला को नौकरी का झांसा देकर 3,78,680 रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पूंडरी निवासी वंशिका ने पुलिस को बताया कि 29 जनवरी को उसके पास एक फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को नौकरी डॉट कॉम से बोलने की बात कहते हुए बताया कि वर्क फ्रॉम होम की नौकरी है। इसके लिए पहले दो हजार रुपये पंजीकरण फीस जमा करवानी होगी। इसके बाद महिला ने उनके बताए खाते में 29 फरवरी को पैसे जमा करवा दिए। आरोपियों ने महिला का साक्षात्कार किया और प्रशिक्षण के लिए 6400 रुपये खाते में डलवाए। उसके बाद 17 हजार 500 रुपये वेरिफिकेशन फीस के नाम पर लिए। इसके बाद कंपनी लैपटॉप, बैंक खाता और नौकरी के लिए आईडी कार्ड बनाने के नाम पर 27 हजार 400 रुपये आरोपियों ने खाते में डलवाए। फिर जॉब एग्रीमेंट के लिए 20 हजार 500 रुपये जमा करवाए। कंपनी की आईडी बनाने के लिए दो फरवरी को 45 हजार रुपये महिला ने उनके खाते में जमा करवाए। तीन फरवरी को महिला के पास फोन आया कि जो दो फरवरी को 45 हजार रुपये भेजे हैं, वह गलत तरीके से भेज दिए। उनको दो भागों में 22 हजार 500 रुपये करके भेजना है। इस पर महिला ने तीन फरवरी को दो बार अलग-अलग 22 हजार 500 रुपये उनके खाते में डलवा दिए। फिर चार फरवरी को फोन आया और एनओसी के नाम पर 50 हजार रुपये फीस मांगी। महिला ने चार फरवरी को आरोपियों के बैंक खाते में रुपये डाल दिए। उसी दिन फिर महिला के पास फोन आया कि जो पैसे अब तक भेजे हैं, वह सारे वापस कर दिए जाएंगे। इसके लिए ब्याज के रुपये देने होंगे। कोड जनरेट करने के नाम पर 29 हजार 999 रुपये फीस बताई जो आरोपी के बैंक खाते में महिला ने डाल दिए। इसके बाद फिर महिला के पास फोन आया कि 21 हजार 380 रुपये ब्याज के और बचे हैं वो पहले देने होंगे। इसके बाद सात फरवरी को महिला से जीएसटी के नाम पर पैसे लिए। महिला ने 50 हजार 248 रुपये खाते में डाल दिए। फिर आठ फरवरी को फोन आया कि 41 हजार 873 रुपये और देने होंगे। जी-मेल पर संदेश आया है कि ये पैसे जमा करवाने के बाद सारा पैसा 24 घंटे में आ जाएगा। इसके बाद फिर 55 हजार 500 रुपये और जमा करवाने पड़ेंगे। इस पर महिला को शक हुआ। उसने पुलिस को सूचित किया। महिला ने बताया कि उसके साथ अज्ञात व्यक्ति ने 3,78,680 रुपये की धोखाधड़ी कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें