कैथल। ट्रैक्टर मार्केट के समीप दो युवक स्कूटी पर जा रहे एक दुकानदार की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को दी गई शिकायत में मॉडल टाउन गली नंबर 11 निवासी नरेश कुमार ने बताया कि वह 21 फरवरी की शाम सवा चार बजे स्कूटी पर अपने भाई रमेश की दुकान पर जा रहा था। जब वह ट्रैक्टर मार्केट के पास पहुंचा तो उसके पीछे से बाइक पर दो युवक आए। बाइक सवारों ने उसकी स्कूटी के बराबर में बाइक ले आकर उससे बात करने लगे। फिर दोनों युवक उसकी अंगूठी छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।