संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन 2025 की 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम शनिवार को घोषित हुआ। जिसमें जाट स्कूल के विद्यार्थियों ने गत वर्ष की भांति परचम लहराया।
इस वर्ष परीक्षा में कुल 58 विद्यार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। जिनमें से 28 विद्यार्थियों ने मेरिट हासिल की और 23 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए। प्रतीक ने 500 में से 458 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। हिमांशु ने 456 अंक लेकर द्वितीय स्थान व दीक्षांत ने 449 अंक लेकर तृतीय स्थान हासिल किया। इस वर्ष विद्यालय का पंजाबी विषय का परिणाम शानदार रहा जिसमें जश्न, मनीषा, सान्वी, तन्नु और ललिता ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए।
संस्कृत विषय में खुशी, सेजल और खुशी पांचाल ने 100 में से 99 अंक प्राप्त किए। इसी प्रकार संगीत विषय में भी आर्यन ने 100 में से 99 अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री पंकज गुप्ता ने इस शानदार सफलता पर बधाई दी। जाट शिक्षण संस्थान के प्रशासक व एडीसी दीपक बाबूलाल कारवां ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं दी।