कैथल। सावधान... जिले में शुक्रवार को कोरोना महामारी के 27 नए मामले मिले हैं। अब जिले में सक्रिय मामले बढ़कर 93 हो चुके हैं। इनमें 92 मरीजों का इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। वहीं, एक मरीज को चंडीगढ़ स्थित पीजीआई में दाखिल करवाया गया है।
लगातार बढ़ रहे कोरोना केसों से स्वास्थ्य विभाग चिंतित है। विभाग का कहना है सभी स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना से बचाव के लिए कई हिदायतें जारी की हैं। शुक्रवार को जिले में मिले नए केसों में कैथल में चार, कलायत में पांच, गुहला में चार, चौशाला, काकौत, मूंदड़ी, क्योडक़, नरड़, नीमवाला, हरसौला, प्यौदा, कुराड़, राजौंद, कठवाड़, डयोढखेड़ी, सजूमा और सौथा में एक-एक संक्रमित मिला है।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 27 नए मामले मिले हैं। अब कुल सक्रिय केस 93 हो गए है। संवाद