फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: हॉटस्पॉट डोमिनेशन अभियान में चार दिन में 27 आरोपी काबू

Sat, 06 Dec 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिले में ऑपरेशन हॉटस्पॉट डोमिनेशन ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। पुलिस अधीक्षक उपासना ने बताया कि चिह्नित हॉटस्पॉट क्षेत्रों में 1 दिसंबर से 4 दिसंबर तक चले अभियान में कुल 27 आरोपियों को काबू किया गया।

उन्होंने बताया कि इसी प्रकार नशा तस्करी के मामले में एक आरोपी से 1 किलो 45 ग्राम चरस बरामद। जुआ–सट्टा के पांच मामलों में 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर 1,30,460 रुपये जब्त किए गए। अवैध शराब रखने के पांच मामलों में 5 आरोपियों को पकड़ा, 95 बोतल शराब और 700 लीटर लाहन पुलिस ने बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि अभियान के दौरान छह भगोड़े आरोपियों को भी काबू किया गया। थाना शहर क्षेत्र में युवक के शव मिलने के मामले में एक आरोपी और एनआईआईएलएम यूनिवर्सिटी में छात्रों के झगड़े के मामले में 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। अभियान के तहत चिह्नित फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष रणनीति बनाई गई। पहले चार दिनों में 10 फरार आरोपियों की जानकारी अन्य राज्यों की एजेंसियों के साथ साझा की गई, ताकि उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके। इस अभियान में अपराध नियंत्रण के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी निभाने पर भी जोर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें