संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला कैथल में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी है। एसपी उपासना के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अलग-अलग टीमों के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों के चालान काटे और आमजन को नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विशेष रूप से बुलेट पर मॉडिफाइड साइलेंसर लगाने और पटाखों की आवाज निकालने वाले वाहन पर पैनी नजर रखी गई। नवंबर माह में 40 ऐसी बाइकों के चालान किए गए। प्रवक्ता प्रवीण श्योकंद ने बताया कि नवंबर में कुल 5325 चालान काटे गए और 29,58,500 रुपये का जुर्माना लगाया गया। इसमें 69 वाहन इम्पाउंड भी किए गए।
चालानों का विवरण
बिना नंबर प्लेट
284
लाइन चेंज
301
बिना हेलमेट
1641
ओवर स्पीड
381
गलत दिशा
879
बिना सीट बेल्ट
368
शराब पीकर ड्राइविंग
51
मोबाइल प्रयोग
27
ब्लैक फिल्म
4
अंडर एज
8
वाहन चलाते समय लापरवाही से खुद और दूसरों के जीवन पर खतरा पैदा होता है। पुलिस का उद्देश्य केवल चालान काटना नहीं बल्कि सड़कों पर सुरक्षा बनाए रखना और जान-माल के नुकसान को कम करना है। -उपासना, एसपी