फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: कैथल में सीएम की 405 घोषणाओं में से 261 पूरी

Tue, 17 Mar 2026 01:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले में मुख्यमंत्री की घोषणाओं के तहत चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए डीसी अपराजिता ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग घोषणाओं के क्रियान्वयन को गंभीरता से लें और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करें।
सोमवार को लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक मुख्यमंत्री की कुल 405 घोषणाएं हुई हैं। इनमें से 261 कार्य पूरे हो चुके हैं, जबकि 97 परियोजनाओं पर कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा 26 घोषणाओं को गैर-व्यवहार्य घोषित किया गया है और 21 परियोजनाएं अभी भी लंबित हैं। डीसी ने कहा कि जिन परियोजनाओं पर कार्य चल रहा है, उन्हें निर्धारित समय सीमा में पूरा किया जाए, ताकि आम जनता को विकास कार्यों का लाभ जल्द मिल सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए विकास परियोजनाओं में तेजी लाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री घोषणाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी विभागों को अपनी जिम्मेदारी के साथ कार्यों को समय पर पूरा करना होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें