फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: जेल में 250 कैदियों ने किया सूर्य नमस्कार का अभ्यास

Fri, 16 Jan 2026 12:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
जिला जेल में सूर्य नमस्कार का अभ्यास करते हुए कैदी।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। जिला जेल कैथल में कैदियों के लिए सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. शकुंतला दहिया ने किया। 250 कैदियों ने इस विशेष प्रशिक्षण में बड़े उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम का आयोजन जिला जेल अधीक्षक अशोक कुमार एवं जेल उप-अधीक्षक शैलाक्षी भारद्वाज की देखरेख में संपन्न हुआ। डॉ. दहिया ने बताया कि सूर्य नमस्कार के माध्यम से कैदियों को शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक संतुलन और आत्म-अनुशासन के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। उन्होंने जोर देकर कहा कि नियमित योग अभ्यास से सकारात्मक सोच विकसित होती है और तनाव में कमी आती है।
विज्ञापन


आयुष योग सहायक संदीप सिंह और संदीप चहल ने योग प्रशिक्षक के रूप में कैदियों को सूर्य नमस्कार की बारीकियों का अभ्यास कराया। यह पहल जिले में एक व्यापक अभियान का हिस्सा है। स्वामी विवेकानंद जयंती (12 जनवरी) से शुरू होकर स्वामी दयानंद
विज्ञापन


सरस्वती जयंती (12 फरवरी) तक जिला जेल में 30 दिवसीय सूर्य नमस्कार प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जाएगा। इसके सुचारू संचालन के लिए आयुष विभाग द्वारा योग सहायकों की ड्यूटी भी निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें