कैथल। बालू गांव के विनोद से खाते में रुपये जमा करने का फर्जी मैसेज भेजकर 25 हजार ठग लिए गए। पीड़ित ने इसकी शिकायत पुलिस को की है। विनोद ने कलायत थाने में दी शिकायत में बताया कि 17 जनवरी को अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। कहा कि गलती से 25 हजार रुपए ट्रांसफर हो गए हैं। जब उसने मैसेज चेक किया, तो देखा कि उसके पास रुपये आने का मैसेज आया हुआ था। कॉलर ने कहा कि रिश्तेदार पीजीआई चंडीगढ़ में दाखिल है। गलती से आए हुए पैसे वह वापस कर दे। वह झांसे में फंस गया और 25 हजार रुपये गूगल पर पे कर दिए। बाद में ठगी का पता चला। कलायत थाना के जांच अधिकारी विजय ने बताया कि पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। संवाद