कैथल। चौकी अनाज मंडी प्रभारी एएसआई दयानंद की अगुवाई में एएसआई जयपाल द्वारा वर्ष 2022 दौरान लड़ाई झगड़ा कर दुकान के शीशे तोड़ने के मामले में वांछित अपराधी चंदाना गेट कैथल निवासी आरोपी अक्ष उर्फ काकू को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन ने बताया कि आरोपी पर 9 अप्रैल 2022 को रेलवे गेट कैथल पर एक व्यक्ति के साथ लड़ाई झगड़ा करके वहां स्थित एक दुकान के शीशे तोड़ने का आरोप है। शहर थाने में मामला दर्ज है। इस मामले में आरोपी न्यायालय से जमानत हासिल करके भूमिगत हो गया था, जिसे न्यायालय ने 4 दिसंबर 2024 को पीओ घोषित किया था। आरोपी को न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। संवाद