संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एसपी राजेश कालिया ने जिले में 25 स्पेशल पुलिस ऑफिसर को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त किया गया है, जो युवाओं को खेलों की तरफ आकर्षित करेंगे। अब इसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे है और गांव के युवा भी खेलों में बढ़-चढ़ कर अपनी भागीदारी निभा रहे है।
एसपी राजेश कालिया ने कहा कि खेल युवाओं को नशे की लत से दूर रखने के लिए एक सशक्त माध्यम है। आगे भी इस अभियान के तहत ऐसे गांव को चिह्नित किया जाएगा जहां युवा नशा की लत में लगे हुए है उन गांव के स्टेडियम में भी स्पेशल पुलिस ऑफिसर को खेल प्रशिक्षक के रूप में नियुक्त करके युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित किया जाएगा।
एसपी ने बताया कि पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत कपूर की ओर से पूरे प्रदेश में युवाओं को खेलों के लिए प्रोत्साहित कर व उन्हें नशे से दूर रखने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। जो इसी अभियान के तहत कैथल पुलिस अभियान को लगातार सफल बनाने व अधिक से अधिक युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए लगातार प्रयासरत है जो चिह्नित किए खेल स्टेडियमों में जाकर युवाओं को खेलों के प्रति आकर्षित कर रहे है।
इस दौरान युवाओं को बताया जा रहा है कि समाज व राष्ट्रीय हित के लिए युवा नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहे, नशा युवाओं के भविष्य व सामाजिक सम्मान को खत्म कर देता है। युवा खेलों से जुड़कर खुद भी नशे से दूर रहे हैं। वहीं, अपने घर व समाज में भी नशा करने वालों को नशा न करने और नशे को छुड़वाने के लिए प्रयास करें। नशा जागरूकता टीम में शामिल एसआई कर्मबीर सिंह, एएसआई ओमप्रकाश, एचसी सुनील कुमार, महिला सिपाही रीतू व होमगार्ड शमशेर की टीम ने नशा के दुष्परिणामों की जानकारी दी।