फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आईजी कॉलेज से रेलवे फाटक तक बिछाई 2.5 किलोमीटर नई केबल

Sun, 15 Mar 2026 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। गर्मी में बढ़ते बिजली लोड को देखते हुए बिजली निगम की ओर से शहर में बिजली व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में कार्य तेज कर दिया गया है। शनिवार को शहर में आईजी कॉलेज से रेलवे फाटक तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी नई एक्सपीएलई केबल बिछाई गई।

अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में बिजली लाइन काफी पुरानी हो चुकी थी और लोड बढ़ने के कारण बार-बार फॉल्ट की समस्या सामने आ रही थी। नई केबल लगने से अब इस इलाके में बिजली आपूर्ति पहले की तुलना में अधिक सुचारु रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि गर्मी के दिनों में बिजली का लोड बढ़ने पर फॉल्ट के कारण कट लगाने की स्थिति बन जाती है। इसी से लोगों को राहत दिलाने के लिए निगम की टीमों द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में पुरानी और जर्जर बिजली तारों को बदलकर नई एक्सपीएलई केबल लगाने का कार्य किया जा रहा है, ताकि उपभोक्ताओं को गर्मियों में निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके।

बिजली विभाग की टीमें शहर के उन क्षेत्रों को प्राथमिकता दे रही हैं जहां बिजली का लोड अधिक रहता है या तार पुरानी हो चुके हैं। साथ ही कई स्थानों पर ढीले तारों को भी ठीक किया जा रहा है, ताकि किसी प्रकार की तकनीकी समस्या न आए।

बिजली खपत बढ़ने से पहले किया गया सुधार : गर्मी के दिनों में एयर कंडीशनर, कूलर और अन्य विद्युत उपकरणों के अधिक उपयोग से बिजली की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे में पुरानी तारों के कारण लाइन फॉल्ट और बिजली बाधित होने की समस्या भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए विभाग ने समय रहते शहर के कई हिस्सों में लाइन सुधार और तार बदलने का कार्य शुरू किया है।
विज्ञापन

निगम का प्रयास है कि भीषण गर्मी पड़ने से पहले अधिकांश कार्य पूरा कर लिया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति मिल सके। उपभोक्ताओं से अपील है यदि कहीं पुराने तार, झुके हुए बिजली के खंभे या ढीले तार दिखाई दें तो इसकी सूचना तुरंत बिजली विभाग को दें।

-एसडीओ, बिजली निगम, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें