फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नात्तकोत्तर प्रथम वर्ष में 249 विद्यार्थियों ने लिया दाखिला

Sun, 31 Aug 2025 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। आरकेएसडी महाविद्यालय में स्नात्तकोत्तर प्रथम वर्ष में दाखिला प्रक्रिया जारी है। अब तक कुल 249 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है, जिनमें 188 छात्राएं और 61 छात्र शामिल हैं। दाखिले की अंतिम तिथि 12 सितंबर तय की गई है। इसके बाद भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी, लेकिन विद्यार्थियों को प्रतिदिन 100 रुपये अतिरिक्त शुल्क देना होगा।
विज्ञापन


नियमित सत्र में एमए राजनीति विज्ञान की 50 सीटों पर 49 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है, वहीं एमए अंग्रेजी में भी 50 सीटों में से 49 भर चुकी हैं। एमए हिंदी में 23, एमएससी गणित में 10 और पीजीडी योगा में 13 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। सांध्यकालीन सत्र में एमए अर्थशास्त्र की 40 सीटों में से 18 पर दाखिले हुए हैं। जबकि एम.कॉम में 72 सीटों में से 39 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। एमए अंग्रेजी में 7, एमए राजनीति विज्ञान में 33 और पीजीडीसीए में 8 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें