फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली रूट पर दोपहर 2:40 की बस सेवा बंद, यात्री परेशान

Tue, 14 Jul 2026 06:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा रोडवेज में बसों की कमी का असर अब दिल्ली रूट पर भी साफ दिखाई देने लगा है। पहले से कम हो चुकी सेवाओं के बीच अब दोपहर 2:40 बजे कैथल से दिल्ली जाने वाली बसों का संचालन भी बंद कर दिया है।
विज्ञापन

यात्री मनोज, सुरजीत व बनभीर ने बताया कि इससे रोजाना दिल्ली आने-जाने वाले यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। निर्धारित समय पर बस उपलब्ध न होने से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है या फिर निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ रहा है। इस समय यात्रियों को करनाल तक पहले बस लेनी पड़ती है। इसके बाद करनाल से दिल्ली के लिए जाना पड़ रहा है। यात्रियों ने विभाग से जल्द नई बसें उपलब्ध कराने और बंद की गई सेवाओं को दोबारा शुरू करने की मांग की है, ताकि नियमित यात्रियों को राहत मिल सके।

वर्जन:
सभी रूटों पर बसों का संचालन किया जा रहा है। दिल्ली रूट पर करीब 40 मिनट के अंतराल में बस सुविधा उपलब्ध है। यात्रियों की संख्या के अनुसार अतिरिक्त बसें भी भेजी जाती हैं। उन्होंने कहा कि यात्रियों को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विपुल कुमार रोडवेज ट्रैफिक मैनेजर, कैथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें