फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: शिकायतें 24 आईं, 19 का समाधान

Fri, 13 Dec 2024 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 24 शिकायतें आई, जिनमें से 19 शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित समाधान शिविर में सीटीएम गुरविंद्र सिंह की अध्यक्षता में संबंधित अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी। वहीं, उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम द्वारा समस्या सुनी गई।
विज्ञापन


लघु सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में 10 शिकायतें आई, जिसमें से छह का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में एक शिकायत आई। गुहला एसडीएम कार्यालय में 13 शिकायतें प्राप्त हुईं और सभी का मौके पर समाधान किया गया।
विज्ञापन


डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर सरकार की अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। यह समाधान शिविर जिला स्तर के साथ साथ उपमंडल स्तर पर प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक आयोजित किए जा रहे हैं। आमजन को इन शिविरों का लाभ उठाना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें