कैथल। पुलिस ने अलग-अलग मामलों में तीन आरोपियों को 231 बोतल अवैध शराब सहित काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता प्रवीन के अनुसार पूंडरी थाना के एएसआई प्रवीन कुमार की टीम ने सूचना पर गांव बाकल में दरबारा सिंह के खेत कोठा पर दबिश दी। आरोपी की गिरफ्तारी के साथ पुलिस ने भट्टी, 15 बोतल अवैध शराब और उपकरण बरामद किए।
दूसरे मामले में थाना ढांड पुलिस के एचसी संदीप कुमार की टीम ने ढांड निवासी रमेश कुमार की दुकान पर छापेमारी कर 24 बोतल देसी शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया।
वहीं तीसरे मामले में थाना तितरम पुलिस के एएसआई राममेहर सिंह की टीम ने गांव प्यौदा में नरेंद्र सिंह के मकान पर दबिश देकर 16 गत्ता पेटियों से 192 बोतल देसी शराब बरामद की। संवाद