कैथल। लघु सचिवालय के सभागार में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में संबंधित अधिकारियों ने आमजन की समस्याएं सुनी। वहीं, उपमंडल स्तर पर संबंधित एसडीएम ने समस्या सुनीं। जिले के सभी समाधान शिविरों में कुल 23 शिकायतें आई, जिनमें से 17 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। अन्य शिकायतों के त्वरित निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।
सचिवालय में आयोजित जिला स्तरीय समाधान शिविर में 13 शिकायतें आई, जिसमें से आठ का मौके पर ही समाधान कर दिया गया। इसी प्रकार से एसडीएम कलायत कार्यालय में कोई शिकायत नहीं आई। गुहला एसडीएम कार्यालय में 10 शिकायतें प्राप्त हुईं। जिसमें से 9 शिकायतों का मौके पर समाधान हो गया। डीसी प्रीति ने कहा कि समाधान शिविर हरियाणा सरकार की एक अच्छी पहल है। आमजन को एक ही छत के नीचे सभी विभागों से जुड़े अधिकारी मौजूद रहते हैं, जिससे किसी समस्या का जल्द समाधान होना संभव हो जाता है। प्रत्येक कार्य दिवस में सुबह 10 से 12 बजे तक ये शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। संवाद