फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ईंट-भट्ठा मजदूरों के 23 बच्चों को शिक्षा से जोड़ा

Thu, 21 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
रोहेड़ा में भट्ठा मजदूरों के बच्चों को पढ़ाते शिक्षक एवं उपस्थित विद्यार्थी।
विज्ञापन
राजौंद। राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रोहेड़ा में बाला जी ईंट भट्ठा के मजदूरों के 23 बच्चों को नियमित रूप से शिक्षा से जोड़ा जा रहा है। करीब डेढ़ माह से विद्यालय में पढ़ रहे ये बच्चे अब हिंदी व अंग्रेजी की वर्णमाला पढ़ना-लिखना सीख चुके हैं तथा हिंदी में 1 से 100 और अंग्रेजी में 1 से 50 तक गिनती सीख गए हैं। विद्यालय प्रशासन बच्चों की शिक्षा के प्रति विशेष रूप से समर्पित है। प्रधानाचार्य वीरेंद्र दयोल और डीपीई कृष्ण कुमार प्रतिदिन अपनी निजी कारों से बच्चों को भट्ठे से विद्यालय लाते और वापस छोड़ते हैं। बच्चों को मिड-डे मील के साथ फल, बिस्कुट और पढ़ाई के लिए कॉपी-पेन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें