फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: 807 बूथों पर किया जाएगा सत्यापन

Thu, 21 May 2026 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कैथल। आगामी 5 जून से मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) की शुरुआत होने जा रही है। जिले में कैथल, कलायत, गुहला और पूंडरी सहित चार विधानसभा क्षेत्र हैं, जहां कुल 807 मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

यह जानकारी देते हुए एसडीएम संजय कुमार ने अधीस्थों से कहा कि इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी की जाएं। साथ ही चुनाव आयोग द्वारा निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूरे किए जाएं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस कार्य में कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


एसडीएम संजय कुमार बुधवार को लघु सचिवालय में आयोजित बैठक के दौरान संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा चुनाव आयोग के सीईओ ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेश के सभी उपायुक्तों के साथ बैठक कर एसआईआर प्रक्रिया की तैयारियों की समीक्षा की।

एसडीएम ने कहा कि मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया लोकतांत्रिक व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसलिए सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करना सुनिश्चित करें। साथ ही सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों से प्रत्येक बूथ पर बीएलए-1 और बीएलए-2 की नियुक्ति सुनिश्चित करवाई जाए, ताकि प्रक्रिया पारदर्शी और प्रभावी ढंग से पूरी हो सके। बैठक में गुहला एसडीएम कैप्टन प्रमेश सिंह, कलायत एसडीएम अजय हुड्डा, नसीब सैनी, अमित कौशिक तथा चुनाव कानूनगो राजकुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन


जिले में 8,08,307 मतदाता हैं पंजीकृत

जिले में कुल 8 लाख 8 हजार 307 मतदाता पंजीकृत हैं। एसआईआर की क्वालिफाइंग तिथि 1 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। इसके तहत बीएलओ का प्रशिक्षण और आवश्यक सामग्री वितरण 5 से 14 जून तक किया जाएगा। वहीं, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन कार्य 15 जून से 14 जुलाई तक चलेगा। मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन 14 जुलाई तक पूरा किया जाएगा, जबकि ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 21 जुलाई को होगा। उन्होंने बताया कि दावे और आपत्तियां प्राप्त करने की अवधि 21 जुलाई से 20 अगस्त तक रहेगी। वहीं, इनका निपटारा 21 जुलाई से 18 सितंबर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 22 सितंबर 2026 को किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें