फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ऑनलाइन स्टॉक में मुनाफे का झांसा देकर 22.90 लाख ठगे

Sat, 28 Mar 2026 01:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। वार्ड-7 निवासी एक युवक से ऑनलाइन स्टॉक में निवेश कर मुनाफा कमाने का लालच देकर 22.90 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बालाजी मंदिर क्षेत्र निवासी सुनील ने बताया कि 22 जनवरी को उसके मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने उसे व्हाट्सऐप ग्रुप में जोड़कर निवेश करना सिखाने का झांसा दिया और कहा कि इसके लिए कोई फीस नहीं लगेगी। इसके बाद उसे एक अन्य मोबाइल नंबर देकर व्हाट्सएप के जरिए संपर्क करने को कहा गया।
विज्ञापन


26 जनवरी को संपर्क करने पर आरोपियों ने उसे स्टॉक में निवेश पर 10 से 20 प्रतिशत तक मुनाफा होने का लालच दिया। इसके बाद उससे नाम, मोबाइल नंबर, उम्र, ईमेल आईडी और बैंक खाते की जानकारी ली गई। आरोपियों ने उसे एक एप डाउनलोड कर उसका स्क्रीनशॉट भेजने को भी कहा। इसके बाद उसे एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ लिया गया, जिसमें चार सदस्य थे। ग्रुप में ‘रक्षिता वैद’ नाम से एक महिला उसे लगातार निवेश के बारे में निर्देश देती रही। उसके कहने पर पीड़ित ने 29 जनवरी को 10 हजार रुपये और 3 फरवरी को 30 हजार रुपये ट्रांसफर किए।

ओटीसी और आईपीओ में निवेश के नाम पर बढ़ती गई रकम : आरोपियों ने बाद में अधिक मुनाफे का लालच देकर स्टॉक की बजाय ओटीसी में निवेश करने को कहा। 10 फरवरी को पीड़ित ने 2.20 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से भेज दिए। इसके बाद 18 फरवरी को 6.45 लाख रुपये आईपीओ में लगाने के नाम पर ट्रांसफर किए और 2 मार्च को 13.85 लाख रुपये और भेज दिए।
विज्ञापन


जब पीड़ित ने रकम निकालने की कोशिश की तो 5 मार्च को उसे व्हाट्सएप पर एक निजी कंपनी का फर्जी पत्र भेजा गया, जिसमें मुनाफे में से ‘सर्विस फीस’ के नाम पर 38.31 लाख रुपये और जमा करने की मांग की गई। इस पर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। आरोपियों ने कुल 22.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें