फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: एनएमएमएसएस परीक्षा में बैठे 2287 विद्यार्थी

Mon, 18 Nov 2024 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना यानी एनएमएमएस के तहत जिले में रविवार को जिलेभर के सात परीक्षा केंद्रों में परीक्षा का आयोजन किया गया। जिले से इस परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए 2453 विद्यार्थियों ने पंजीकरण करवाया था। इसमें से 2287 विद्यार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया।

एनएमएमएसएस की परीक्षा सुबह 11 बजे शुरू हुई और दोपहर दो बजे संपन्न हुई। परीक्षा के लिए आठ केंद्र बनाए गए थे। इसमें करीब 110 अध्यापकों ने ड्यूटी दी। इस परिणाम अब अगले साल मार्च महीने तक आएगा।
विज्ञापन


परीक्षा के लिए विद्यार्थियों में जबरदस्त उत्साह दिखा। परीक्षा में जांच के लिए उड़नदस्ता टीम भी बनाई गई थी। इसमें बोर्ड फ्लाइंग से रतन सिंह, धर्मबीर और डीईओ कार्यालय से जिला नोडल सुशील कुमार, सुरेश कौशिक अधीक्षक, अनिल तंवर और रीना सैनी मौजूद थी।

जिला शिक्षा अधिकारी रामदिया गागट ने बताया कि इस परीक्षा के बाद परिणाम में मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को 12 हजार रुपये की छात्रवृत्ति दी जाएगी। यह 12वीं कक्षा की पढ़ाई पूरी होने तक हर माह में मिलेंगे। बताया कि राजकीय स्कूलों में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहन के लिए राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति योजना के तहत भारत सरकार की ओर से छात्रवृत्ति दी जाती है। इस छात्रवृत्ति के लिए अब रविवार को परीक्षा का आयोजन किया गया है। यदि विद्यार्थी मेरिट में आता हैं तो उन्हें सालाना 12 हजार रुपये पढ़ाई करने के लिए मिलेंगे। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद हरियाणा गुरुग्राम की ओर से एनएमएमएस परीक्षा का आयोजन हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड भिवानी की ओर से किया गया।
विज्ञापन

यहां बनाए गए थे परीक्षा केंद्र
n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय गीता भवन कैथल।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कमेटी चौक कैथल।

n
हिंदू स्कूल काठ मंडी।

n
जाट स्कूल कैथल।

n
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पट्टी अफगान।

n
राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जाखौली अड्डा कैथल।

n
संत कबीर स्कूल अमरगढ़ गामड़ी।



प्रदेश में होगा 2337 पात्रों का चयन

गौरतलब है कि यह योजना परीक्षा शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली की ओर से चलाई जा रही है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली व जरूरतमंद विद्यार्थियों का चयन कर उनको शिक्षित करना है। योजना में प्रदेश के 2337 पात्र विद्यार्थियों का चयन करने के लिए परीक्षा आयोजित की गई। यह परीक्षा दो भागों में हुई। पहले भाग में विद्यार्थी की मानसिक योग्यता को जांचा गया। इसमें 90 प्रश्न एक-एक नंबर के थे। इसी प्रकार दूसरे चरण में सामान्य परीक्षा हुई। इसमें भी 90 प्रश्न एक-एक नंबर के थे। परीक्षा में सामाजिक विज्ञान, गणित व विज्ञान के प्रश्न पूछे गए। इसमें विज्ञान के 35, गणित के 20 और सामाजिक विज्ञान के 35 प्रश्न पूछे गए। इसके लिए विद्यार्थियों को 180 मिनट का समय दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें