संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद पंचकूला की ओर से मनाली में लगने वाले शीतकालीन साहसिक शिविर में शामिल होने के लिए रविवार को 100 मेधावी विद्यार्थी रवाना हुए।
यह शिविर आगामी 23 नवंबर तक लगाया जाएगा। रविवार को दोपहर ढाई बजे जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने हरी झंडी दिखा रवाना किया।
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सरोज कुमारी ने बताया कि इस शिविर में छठी से 12वीं तक के 100 विद्यार्थी शामिल हुए हैं। इसमें 50 छात्र और 50 ही छात्राएं शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन सभी विद्यार्थियों का चयन पोर्टल से किया गया है।
उन्होंने बताया कि मनाली शिविर के लिए संस्कृत मॉडल, आरोही मॉडल स्कूल व अन्य स्कूलों के छात्रों को शामिल किया है। पीएमश्री और के कस्तूरबा गांधी विद्यालयों के विद्यार्थी शिविर में भाग नहीं ले सकेंगे। जिला सहायक परियोजना संयोजक कुशल कुमार ने बताया कि इस शिविर में भाग लेने वाले विद्यार्थी को ट्रैकिंग जिप लाइन
रॉक क्लाइंबिंग वाली क्रॉसिंग रेयर क्रॉसिंग, रैंपलिंग राइफल शूटिंग, पिस्टल शूटिंग, तीरंदाजी आदि में शामिल होंगे। इसके साथ वह हिमाचल की संस्कृति और पर्यावरण के अध्ययन जीवन रक्षा कौशल और संस्कृत प्रतियोगिताओं में भी भाग लेंगे।