फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kaithal News: ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 22 वर्षीय युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कैथल। कैथल-पूंडरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्राॅली की चपेट में आने से 22 वर्षीय नरड़ निवासी दिनेश की मौत हो गई। हादसा 27 नवंबर की रात करीब साढ़े नौ बजे कैथल-पूंडरी ओवरब्रिज से करीब 500 मीटर पहले हुआ। सूचना मिलने पर तुरंत 112 व तितरम थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में सतबीर सिंह ने बताया कि वह गांव नरड़ का रहने वाला है। उसके चार भाई हैं और सभी शादीशुदा हैं। उसके भाई शिवशरण के दो बच्चे हैं। इनमें एक बेटा दिनेश करीब 22 साल का था, जबकि दूसरा बेटा दीपक करीब 25 साल का है। दोनों अविवाहित हैं।
27 नवंबर की रात वह अपने भतीजे दिनेश के साथ खाना खाने के बाद गांव से कैथल-पूंडरी ओवरब्रिज की तरफ टहलने के लिए जा रहा था। रात करीब साढ़े नौ बजे जब वे ओवरब्रिज से करीब 500 मीटर पहले पहुंचे तो तरावड़ी की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रैक्टर-ट्राॅली ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें