ग्रामीणों ने की रिंग बांध पक्का करने की मांग
फोटो नंबर-25
अमर उजाला ब्यूरो
राजौंद। गांव कोटड़ा में सेरधा सड़क से लेकर नंदकरण माजरा मार्ग तक गांव की पूर्व दिशा के रिंग बांध पक्का करने की मांग ग्रामीण पिछले लंबे समय से करते आ रहे है। लेकिन उनकी सुनवाई नही हो रही। ग्रामीणों ने बताया कि जगह जगह से टूटे फूटे रिंगबाध के कारण उन्हें निकलना भी मुश्किल हो जाता है। इतना ही नही बरसों पहले ईंट लगाकर इसको पक्का किया गया था जो कई स्थानों पर टूट गया है। ग्रामीण जगदीश, रामबीर, ईश्वर, अनिल, अमन, सेवा सिंह ने बताया कि इसी रिंग बांध पर सरकारी स्कूल का भवन लगता है जहां विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण करने के लिए आते है। अगर पूर्व दिशा के इस रिंग बांध को पक्का कर दिया जाए तो सेरधा मार्ग से नंदकरण माजरा जाने वाले लोगों को दो किलोमीटर का सफर कम तय करना पड़ेगा। इन लोगों ने मांग की है कि गांव के इस भाग के रिंग बांध को पक्का कर उन्हें इस समस्या से निजात दिलाई जाए।