फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायुसेना द्वारा आंतकी कैंपो को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर मनाया जश्र, बांटे लड्डू

विज्ञापन
विज्ञापन
वायुसेना के आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने की कार्रवाई पर मनाया जश्न, बांटे लड्डू
विज्ञापन

फोटो नंबर-07 व 08
अमर उजाला ब्यूरो
कैथल। पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों की शहीदी का बदला लेेते हुए मंगलवार को तड़के 3.30 बजे पाकिस्तान में जाकर आतंकी कैंपों को ध्वस्त करने के बाद जिलेभर में जश्न का माहौल रहा। इस मौके पर शहर में कई स्थानों पर शहरवासियों ने लड्डू बांटकर खुशी का इजहार किया।
समाजसेवी डॉ. अश्विनी हत्तवाल ने अपने समर्थकों के साथ कमेटी चौक स्थित शहीदी स्मारक पर लड्डू बांटे और वायु सेना के जवानों की सराहना की। हत्तवाल ने बताया कि वायुसेना की कार्रवाई का पाकिस्तान की सेना सामना नहीं कर पाई। उन्होंने बताया कि शहीद विकास भारद्वाज के शक्ति स्थल पर पाकिस्तान को 1971 के युद्ध में टैंक द्वारा पराजित किया गया।
विज्ञापन

फोटो नंबर-35
वहीं कलायत के एमडीएन स्कूल में भारतीय वायु सेना के जवानों की बहादुरी व हौसलों को सलाम करने के लिए सैल्यूट कार्यक्रम आयोजित किया गया। वायु सेना द्वारा आतंकी शिविरों को नेस्तनाबूद करने का समाचार मिलते ही स्कूल के सभी अध्यापक व छात्र कक्षाओं को छोड़ कर प्रांगण में एकत्रित हुए। स्कूल में सैनिकों को साझे तौर पर सैल्यूट किया गया।
ईंट का जवाब पत्थर से दिया
सीवन। वरिष्ठ भाजपा नेता बलवंत बाजीगर ने कहा कि भारतीय वायुसेना द्वारा पाक अधिकृत कश्मीर में उग्रवादियों के प्रशिक्षण शिविरों को उड़ाकर पुलवामा हमले पर ईंट का जवाब पत्थर से दे दिया है। जिससे भारतीयों में खुशी की लहर है। इस अवसर गांव रामदासपुरा के सरपंच सतनाम सिंह, सरपंच बलिहार सिंह, कुलदीप, सुनील व गुरमीत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन


आतंकी ठिकानों पर वायु सेना के हमले से भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी
फोटो नंबर-40
अमर उजाला ब्यूरो
गुहला चीका। पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों पर भारतीय वायु सेना द्वारा किए गए हमले से भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को विधायक निवास पर एकत्रित हुए और इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय वायु सेना की सराहनी की। इस मौके पर युवा भाजपा नेता साहिब बाजीगर ने कहा कि पाकिस्तान आतंक के बल पर लंबे समय से भारत को परेशान करता आ रहा था। बार बार समझाने के बावजूद पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा था। बाजीगर ने कहा कि भारतीय सेना ने पूरी तैयारी के साथ पाकिस्तान में स्थित आतंकी ठिकानों को निशाना बना सिद्ध कर दिया है कि हमारी सेना विश्व की अग्रणी सेनाओं में से एक है। इस अवसर पर रजनीश गुप्ता, वेदप्रकाश कंबोज, दिनेश शर्मा, संजीव मित्तल, राजू गोयल, दलजीत सिंह, सरपंच जसविन्द्र सिंह लालपुर, दविन्द्र सिंह, मलकीत सिंह, कुलदीप माजरा, कर्मा प्रजापत, अशोक कुमार, सुच्चा सिंह व सुरजीत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें